हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार में रहने वाली 12 वर्षीय  स्कूल की छात्रा उदिति दुबे ने धामपुर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित चिराग इवेंट्सशो में प्रथम स्थान पाकर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले का मान बढ़ाया है, उदिति दुबे डी०ए०वी० स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा है, उदिति दुबे ने धामपुर ही नहीं बल्कि इससे पहले अन्य कई शहरों में भी अपनी सुंदर प्रस्तुति से प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता व टीचर दीपमाला को भी गौरवा न्वित किया है, 
               देखें वीडियो: छात्रा उदिति दुबे
उदिति दुबे ने बताया कि माता पिता के साथ साथ मुझे दीपमाला टीचर्स का भी भरपूर सहयोग मिला है, आज मैं उन्हीं के आशीर्वाद से इस मुकाम पर पहुंची हूँ, तो वहीं दूसरी ओर उदिति की माँ गुंजल दुबे ने भी दीपमाला का धन्यवाद करते हुए कहा है, कि उनके ही सपोर्ट से आज मेरी बिटिया ने अपने जिले हरिद्वार का मान बढ़ाया है।
          देखें वीडियो: छात्रा की माँ गुंजल दुबे
और हमेशा उनका सहयोग और सपोर्ट मेरी बिटिया को मिलता रहा है, हम सदैव उनके आभारी रहेंगे, आपको बता दें कि इस छोटी सी 12 वर्षीय छात्रा उदिति दुबे को प्रथम आने पर हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने भी सम्मानित किया था।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours