हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। कोतवाल लक्सर क्षेत्रांतर्गत चौकी भिक्कमपुर के इंचार्ज बुलंद होशला जवां हिम्मत नेक दिल ईमानदार विनम्र शैली के मधुर भाषी कर्तव्य निष्ठ उपनिरीक्षक आशीष शर्मा को जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबूदई कृष्ण राज एस द्वारा अच्छे और निष्पक्ष कार्य को देखते हुए प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस रोशनाबाद मे सम्मानित किया गया आपको बताते चले कि उपनिरीक्षक आशीष शर्मा द्वारा सितम्बर माह मे लक्सर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रायसी दरगाहपुर रोड पर एक अवैध असलाह निर्माण करने वाली फैक्ट्री पर छापामारी करके अवैध असलाह कारतूस व अन्य उपकरण बरामद कर तीन संदिग्ध अभियुक्त गणो को गिरफ्तार किया जाने मे मुख्य भूमिका निभाने पर कर्त्तव्य निष्ठा अथक परिश्रम का परिचय दिया था, उक्त कार्य को आशीष शर्मा द्वारा बडी ही ईमानदारी से जान की परवाह किये बगैर अंजाम दिया जिसकी प्रशंसा स्वयं पुलिस कप्तान द्वारा की गई तथा आशीष शर्मी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सम्मान दिया गया, साथ ही साथ पुलिस कप्तान द्वारा सभी कोतवाली थानो को शराब, स्मेक, चरस, नशे के इंजेक्शन, जुआ, सट्टा आदि के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये साथ भी यह भी कहा गया कि यदि कोई भी पुलिस कर्मी अपने कार्य मे लापरवाही बरतेगा तो सख्त कार्यवाही सम्बंधित थाने पर की जायेगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours