हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। सर्व सेवा संगठन समिति हरिद्वार (रजि0) के तत्वाधन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न० 26, ऋषिकुल हरिद्वार के बच्चों को आगामी दिपावली के उपलक्ष्य में बच्चों के बैठने के लिये डेस्क -बैंच प्रदान की गई। इससे पहले बच्चे सर्दी, बारिश जैसे मौसम में जमीन पर बैठने को मजबूर थे, यह कार्य जनहभागिता से पूरा हुआ और 35 डेस्क-बैंच के सेट बच्चों को प्रदान किये गए। इस मौेके पर रिबन काटकर अतिथि मेयर अनीता शर्मा, जिला सैन्य कल्याण अधिकारी आमोद चौधरी, गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ और वरिष्ठ समाजसेवी विशाल गर्ग, जगदीश लाल पाहवा, रोहन सहगल ने डेस्क-बैंच का अनावरण किया और कहा कि सरकारी प्राइमरी स्कूल ऐसे स्कूल हैं जहाँ समाज के ऐसे तबके के बच्चे पढने आते हैं, 
जो झुग्गी-झोपडी में रहकर मजदूरी आदि करके अपना जीवन चलाते हैं, और ऐसे बच्चों को भी समाज के अन्य बच्चों जैसी सूविधायें मिलें ये हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोडने का यह प्रयास सराहनीय है। संयोजक राहुल बंसल, इशांत उपाध्याय और शोभित गुप्ता ने बताया कि हरिद्वार जिले में करीब 70 हजार बच्चे सरकारी प्राइमरी विद्यालयों में पढ रहे हैं जहाँ उन्हें षिक्षा संबंधी मूलभूत आवश्यकताओं जैसे शौचालयों, पीने के पानी, फर्नीचर  के लिये जूझना पड़ रहा है, बेहतर शिक्षा के लिये एक अच्छे माहौल की सख्त जरूरत है जो डेस्क बैंच, कम्प्यूटर आदि के होने से बच्चों को मिलेगा और बच्चों का उत्साह भी बढेगा, इस अवसर पर पूर्व सभासद अशोक शर्मा विद्यालय की प्रधानाचार्या बीना पाल, शिक्षा विभाग से रमा वैश, गोविन्द कृपा समिति से अनीता वर्मा, हरिद्वार विकास समिति से रवि बाबू शर्मा, तनुज माहेश्वरी, आशोक कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक राहुल बंसल, मनोज कुमार, अजीत पाण्डे, दिव्यम यादव, चाँद गिरी, सचिन माहौर, करिश्मा भट्ट, जयश्री काण्डपाल, तृप्ति गुप्ता, मनीषा उपाध्याय, शोभित गुप्ता, ऋषि रंजन, आशीष जैन, यश लालवानी, नीरू व नीना आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours