हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। नॉर्थ इंडिया स्ट्रांगमैन एंड पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता हरिद्वार 2019 का आयोजन समुदायिक केंद्र सेक्टर वन में किया गया। जिसमें दूर-दूर से आये युवाओ और महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विशाल गर्ग ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया, आयोजित प्रतियोगिता में युवाओं ने पावर लिफ्टिंग से नशे से दूर रहने और महिलाओं को सशक्त बनाने का संदेश भी दिया, 
देखें वीडियो: इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग अर्जुन गुलाटी

इसमें युवाओं के साथ ही महिलाओं ने भी पावर लिफ्टिंग में अपना दम दिखाया। वहीं इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग अर्जुन गुलाटी और नेशनल प्लेयर शिवा चौधरी ने कहा कि पावर लिफ्टिंग का हरिद्वार में इस स्तर का आयोजन दूसरी बार किया गया है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के पावर लिफ्टिंग खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं में तेजी से बढ़ते नशे की आदत से युवा पीढ़ी अंधकार की ओर बढ़ रही है 
   देखें वीडियो: नेशनल प्लेयर शिवा चौधरी
जिससे उनका जीवन बर्बाद हो रहा है इस तरह की प्रतियोगिता युवाओं को नशे से दूर रखने का महत्वपूर्ण रास्ता है। जिससे युवा पीढ़ी नशे की आदत से दूर रह सके, उन्होंने कहा कि युवाओं का उत्साह देख हर वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन करने का मन भी बनाया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जायेगा। वही अध्यक्ष वीर गुर्जर ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से युवा पीढ़ी में नशे के विरुद्ध एक संदेश जाता है 
                   देखें वीडियो: गगन चड्ढा
और समय-समय पर खिलाड़ियों की प्रतियोगिता कर आने वाली पीढ़ियों को नशे की आदत से बचाया भी जा सकता है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियां सेहत मंद के साथ-साथ हमारा देश नशा मुक्त भी हो सके। वही GAIA कंपनी का प्रोडक्ट ने भी स्टाल लगाकर प्रचार किया गया, GAIA कंपनी के प्रोडक्ट सेलर गगन चड्ढा ने बताया कि GAIA प्रोडक्ट खिलाड़ियों की सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिये बहुत ही लाभदायक है यह शरीर में एनर्जी प्रदान कर शरीर को ताकतवर बनाता है 
          देखें वीडियो: डॉक्टर रोहित बहुगुणा
उन्होंने बताया कि GAIA कंपनी के प्रोडक्ट हमारे शरीर को सेहतमंद बनाने के साथ-साथ बीमारियों से लड़ने की भी ताकत रखता है, वहीं डॉक्टर रोहित बहुगुणा ने बताया कि इन खेलों के लिए फिटनेस एजुकेशन बहुत ही जरूरी है,
                            देखें वीडियो
इसलिए टिहरी इंस्टीट्यूट इसके लिए फिटनेस कोर्स लाया है जो आपको हेल्थ के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मददगार होगा। इस अवसर पर सलमान खान, सतीश चौधरी एडवोकेट, डीआर सुशांत राज, सूर्यकांत, राव आसिफ, कृष्णा सिंह, नीरज तलवार, आरएम तलवार, अभिनव चौहान, आर्यन आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours