हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में जहां अच्छे संस्कार उत्पन्न होते हैं,वहीं ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों में अच्छे संस्कार के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम की भावना भी जागृत होती है। उक्त विचार गौरव गोयल ने जन्माष्टमी के अवसर पर रामनगर स्थित बारात घर में संस्कार भारती द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संस्कार भारती द्वारा विगत अनेक वर्षों से भारतीय संस्कृति पर आधारित मूल्य के प्रचार-प्रसार का कार्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समय-समय पर किया जाना सराहनीय है, ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों से बच्चों में संस्कृति की पहचान के साथ ही उनमें कला एवं नृत्य के क्षेत्र में भी रुचि का माहौल उत्पन्न होता है तथा उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है।मनीष कुमार श्रीवास्तव के संचालन में हुए कार्यक्रम में संस्कार भारती के प्रदेश सचिव राजकुमार उपाध्याय, डॉक्टर मधुराका सक्सेना, किसलय कुमार, डॉ. संदीप बर्मा, अशोक शर्मा आर्य, रामवीर सिंह, महेंद्र काला, पार्वती पांडे, तरुणावत त्यागी, सतीश मेहंदीरत्ता, साक्षी त्यागी, दीपा कौशिक, डॉ.कमलेश चंद्रा, विवेक कांबोज, देवेंद्र वर्मा तथा इमरान देशभक्त आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours