हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। जहाँ आजकल सोशल मीडिया में ट्रेफिक नियमो के उलंघन पर नए जुर्माने को लेकर तरह तरह के व्यंग हँसी मजाक खूब चल रही है। तो वही दूसरी ओर सब बातों को दरकिनार करके हरिद्वार यातायात के एस०आई अरविंद राणा सुरक्षा की दृष्टि से अपने सहयोगियों के संग उन दो पहिये वाहनो पर तेज निगाहों से ड्यूटी पर लगे हुए, जिनके आगे पीछे नम्बर प्लेट पर नम्बर स्पष्ट पढ़ने योग्य नही है। इस दौरान उन्हें स्कूटी बाइक आदि कई ऐसे वाहन मिले जिनके आगे नम्बर प्लेट नही मिली, या कुछ के पीछे नम्बर हट चुके थे। हालाकि उन्होंने वाहन चालकों पर हल्का अर्थ दण्ड ही लगाया हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए,
यातयात एस०आई अरविंद राणा ने बताया कि अक्सर कॉलोनियों में या शहर में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद जब अपराधी फरार हो जाते हैं तो उन क्षेत्रों की सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क खंगाली जाती है। उस समय यदि उनकी रेकॉर्डिंग में आये वाहन की नम्बर प्लेट पढ़ने योग्य न हो तो अपराधी तक पहुँचना मुश्किल हो जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हेलमेट चैकिंग के अलावा आज उनके रडार पर वो दो पहिये वाहन रहे जिनके नम्बर प्लेट पर नम्बर स्पष्ट नही थे। शहर में नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से लकीर के फकीर बनने की अपेक्षा यातायात एस०आई अरविंद राणा का यह प्रयोग अन्य पुलिस अधिकारियों को भी आजमाना चाहिए।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours