हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटारपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ शिवानी चौहान ने तलाब के किनारे वृक्षारोपण किया, उन्होंने कहा कि आज कटारपुर गांव में तलाब के सौन्दर्यकरण में वृक्षारोपण किए गए हैं। जिससे ग्राम वासियों में वृक्षारोपण करने का संदेश जा सके। उन्होंने ग्राम वासियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया,
         देखें वीडियो: बीडीओ शिवानी चौहान
वहीं अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेंद्र सिंह ने भी तलाब सौन्दर्यकरण में वृक्षारोपण किया और कहां की वृक्ष हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं अगर धरती से वृक्ष समाप्त हो जाए, तो मनुष्य का जीवन भी समाप्त हो जाएगा, उन्होंने कहा कि हर एक मनुष्य का कर्तव्य है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, जिससे भविष्य में वायु प्रदूषण से बचा जा सके,
देखें वीडियो: अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन मैनेजर शैलेंद्र सिंह

उन्होंने कहा कि अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से गांव में तलाब सौन्दर्यकरण का कार्य भी किया जा रहा है जिससे गांव में स्वच्छता का संदेश जा सके। उन्होंने बताया कि अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आवश्यकता के अनुसार गांवों में कार्य कराता है और अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन का लक्ष्य ग्राम वासियों की समस्याओं का निस्तारण करना है और इसी क्रम में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन कारपोरेट अपने कर्तव्य को पूरी ईमानदारी से निभा कर गांव गांव में समस्या के अनुरूप समाधान करता है।
देखें वीडियो: कटारपुर ग्राम प्रधान नूतन कुमार
वही ग्राम प्रधान नूतन कुमार ने कहां कि अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन ने जो तलाब का सौन्दर्यकरण का कार्य गांव में कराया है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है, तालाब के सौन्दर्यकरण और वृक्षारोपण से ग्राम वासियों मेें स्वच्छता व वृक्षारोपण करने का संदेश भी जाएगा। उन्होंने कहा कि मनुष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता सांस लेने के लिए शुद्ध वायु की होती है,
                            देखें वीडियो
और वृक्ष ही हमारी आवश्यकता को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं हम सभी का कर्तव्य हैै कि संसार में बढ़ते हुए वायु प्रदूषण का समाधान करने के लिए वृक्षों की रक्षा करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी अमित यादव, अंबुजा फाउंडेशन कारपोरेट से निर्देश सैनी, योगेश, यशवंत प्रताप सिंह, एवं ग्रामवासी बलवीर सिंह सैनी, आदित्य चौहान, मुकेश चौहान, ग्राम पंचायत सदस्य सत्यपाल सिंह, प्रदीप सैनी, राकेश चौहान, मुकेश चौहान, अकरम, सहदाब, राकेश चौहान, रवीश गोरियान, अनिल चौहान, उज्जवल चौहान, एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला जूनियर की प्रधानाचार्य सहित सभी ने मिलकर ग्राम पंचायत भवन के पास तालाब पर वृक्षारोपण किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours