हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आए अतिथियों का मन मोह लिया। वहीं विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद व भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं उन्होंने अपना जन्मदिन 5 सितंबर देश को समर्पित किया, उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में शिक्षकों का सम्मान किया जाता है उन्होंने छात्र छात्राओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोग ही अच्छे नागरिक बनकर देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर सतीश शास्त्री, विकास यादव, वीर सिंह, अमित चौहान, अनुपमा चौहान, सीमा सैनी, अजय यादव, शाहिद अली, मनीषा कुमारी आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours