हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने गंगा पार जंगलों से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व अवैध शराब बनाने के उपकरण भी बरामद कर एक व्यक्ति को धर दबोचा है जो लक्सर कोतवाली क्षेत्र के फतवा गांव का निवासी है कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि अवैध शराब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगा, उन्होंने बताया कि हरिद्वार एसएसपी के निर्देशन में मादक पदार्थों के संबंध में एक अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर हमने शराब बनाने के उपकरण व 50 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर किया है जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है लक्सर क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है बावजूद इसके शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि वह अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से कर रहे हैं जबकि अवैध शराब से पहले भी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में कई जाने जा चुकी हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours