हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। केंद्र सरकार द्वारा पारित नए मोटर एक्ट के विरोध में सभी ट्रांसपोर्ट वेबसाइटों ने ललतारा पुल वाल्मिकि चौक से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारी मोटर वेबसाइट ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से संयुक्त संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी प्रेषित किया ज्ञापन में मांग की उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रख नए मोटर एक्ट में संशोधन कर रूल बाय स्कीम के साथ क्रियान्वित किया जाए,
                 देखें वीडियो: संजय चोपड़ा
इस अवसर पर टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रदेश संरक्षक संजय चोपड़ा ने कहा उत्तराखंड राज्य में मोटर व्यवसाय एक लाइफलाइन के समान है, उसको दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा नए मोटर एक्ट में संशोधन कर चालान की दरों को न्यूनतम कर संयुक्त रूप से पर्यटन विभाग ट्रैवल्स वेबसाइट बस मालिक ट्रांसपोर्ट मैक्सी टैक्सी महासंघ के प्रतिनिधियों को संयुक्त रूप से सम्मिलित कर किसी सीनियर आईएएस की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाए और सभी ट्रांसपोर्ट व्यवसायो की जन भावनाओंको दृष्टिगत नए मोटर एक्ट में संशोधन कर तब उत्तराखंड में लागू किया जाए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours