हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वारा। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवन्त सिंह चौहान के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध जनपद चमोली में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कल दिनाँक 10/9/19 को गश्त व चैकिंग के दौरान थाना चमोली पुलिस द्वारा  अभियुक्त सुभाष पुत्र टिकेन्द्र सिंह निवासी मेहर गांव पीपलकोटी को 8 अदे पार्टी स्पेशल ब्रांड एवं 9 बोतल साल्वेंट के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना चमोली में आबकारी अधिनियम अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में म०उ०नि पूजा मेहरा,का० मुकेश, का० तारा सिंह मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours