हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में सरकारी विभागो में बढ़ते भ्रष्टाचार व आम आदमी की बढ़ती परेशानी को देखते हुए लक्सर की किसान संघर्ष समिति ने 11 सूत्रीय मांगपत्र लक्सर तहसीलदार को सौंपा था जिसमें आगामी 13 तारीख को लक्सर में चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई थी किसान संघर्ष समिति के पुराने कारनामों को देखते हुए लक्सर उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के साथ किसान संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल की आज बैठक ली जिसमें सभी 11 बिंदुओं पर बात की गई, जिसमें 10 बिंदुओं पर तो बात लगभग सफल रही लेकिन किसानों की सबसे अहम समस्या गन्ना भुगतान पर वार्ता सफल नहीं हो सकी, जिसका मामला अधर में लटका हुआ है और किसान संघर्ष समिति ने शुगर मिल के गेट पर निर्धारित तिथि पर धरना देने की चेतावनी दे दी है वही किसान संघर्ष समिति की अध्यक्ष चौधरी कीरत सिंह से बात की उन्होंने बताया कि हमने तहसील कार्यालयों में भ्रष्टाचार पीडब्ल्यूडी कार्यालय,  भ्रष्टाचार पुलिस विभाग, टूटी सड़कें जैसे 11 बिंदुओं को लेकर लक्सर प्रशासन को ज्ञापन दिया था जिसमें आगामी 13 तारीख को चक्का जाम करने के लिए कहा था लेकिन समय रहते उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आज हमारी एक बैठक कराई, जिसमें 10 बिंदुओं पर हमारी बात सफल रही लेकिन गन्ना भुगतान को लेकर शुगर मिल लक्सर के कर्मचारियों के साथ हमारी वार्ता सफल नहीं हो सकी, जिसके लिए हम आगामी 13 तारीख को शुगर मिल गेट पर धरना देंगे और शुगर मिल कर्मचारियों को न हीं तो बाहर आने देंगे और ना ही किसी को अंदर जाने देंगे, बार एसोसिएशन किसान संघर्ष समिति के समर्थन में उतरे हुए है बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट स्वतंत्र कुमार से भी बात की उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ जिन बातों को लेकर वार्ता सफल हुई है अधिकारी घंटों तक उन बातों को लेकर घुमाते रहे किसान संघर्ष समिति नहीं मानी तो अधिकारियों को घुटने टेकने पड़े और उन्हें किसान संघर्ष समिति की बात माननी पड़ी, वहीं उप उपजिलाधिकारी पूर्ण सिंह राणा ने बताया कि सभी 11 बिंदुओं पर चर्चा की गई हैं जिसमें 10 बिंदुओं पर वार्ता सफल हो गई लेकिन गन्ना भुगतान को लेकर अभी मामला अटका हुआ है इसको भी सुलझाने की कोशिश की जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours