हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। उत्तराखण्ड युवा एकता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष जाटव के निवास पर संगठन की एक अहम बैठक हुई, जिसमे मोटर व्हील एक्ट के विषय पर चर्चा हुई, संगठन के अध्यक्ष पीयूष जाटव ने कहा कि सरकार ने जो मोटर व्हील एक्ट कानून बनाकर जो चलानो में पैसो की वृद्धि की है, वो बिल्कुल गलत है, इस एक्ट पर केंद्र सरकार को एक बार पुनः विचार करना चाहिए, बीस-बीस हजार रुपए के चालान काटे जा रहे है, इतनी आदमी की महीने की सैलरी नही है जितने उसके चालान किये जा रहे है, मैं कानून के नियमो से सहमत हूँ, हर व्यक्ति को हेलमेट, सीट बैल्ट लगानी चाहिय, सभी गाड़ी के कागज साथ लेकर चलना चाहिए, शराब पीकर वाहन नह चलना चाहिए, लेकिन ऐसे एक दम 100 के चालान को 1000 कर देना सही नही है, पीयूष जाटव ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से आग्रह किया है, कि आप इतनी भारी राशि उत्तराखण्ड में लागू ना करे, बल्कि आप इसमें 50% की कमी करके लागू करे, जैसा कि गुजरात सरकार ने लागू किया है, बैठक में सुनील कुमार, आशीष भारद्वाज़, विनय निगम, सतीश सेंथवाल, पुष्पेंद्र शर्मा, धर्मेन्द्र जाटव, शेमी वालिया, मनोज ठाकुर, विक्की कांडपाल, रोहित जाटव, गौरव जाटव, शुभम अग्रवाल, निशांत कृतिपाल व रंजीत गौतम आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours