हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। फुटपाथ के कारोबारी रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर) लघु व्यापारियों का सामूहिक संगठन लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अध्यक्षता में रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर बैठक आहूत की गई, बैठक का संचालन नगर संयोजक मनोज कुमार ने किया बैठक में तय किया गया आगामी 2 अक्टूबर तक संगठन की मजबूती व रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को जागरूक कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा बैठक में यह भी तय किया गया आगामी 21 सितंबर को उत्तराखंड राज्य में रेडी पटरी के लघु व्यापारियों के लिए बने नगरीय फेरी नीति नियमावली 2016 को घोषित हुए पूरे 4 वर्ष बीत जाने के उपरांत भी उत्तराखंड राज्य के किसी भी नगर निगम में व नगर पालिका, नगर निकायों में लागू ना होने पर जन चेतना रैली निकाली जाएगी और नगर निगमों के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए धिक्कार दिवस मनाया जाएगा, इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा उत्तराखंड राज्य में राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम, नगरी आजीविका मिशन फेरी व्यवसाय नियमावली को घोषित हुए 4 वर्ष बीत गए हैं लेकिन उत्तराखंड के किसी भी नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद, जिला पंचायत में रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को राज्य फेरी नीति नियमावली का संरक्षण नहीं मिल पाया है, जोकि रेडी पटरी के लघु व्यापारियों के साथ सौतेले व्यवहार जैसा अन्यपूर्ण प्रतीत होता है उन्होंने कहा आगामी 21 सितंबर को हरिद्वार स्वतंत्र सेनानी पार्क से नगर निगम तक सामूहिक रूप से रेडी पटरी के लघु व्यापारी जन चेतना रैली निकालकर उत्तराखंड के सभी निकायों के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट करते हुए धिक्कार है, धिक्कार है धिक्कार दिवस के रूप में मनाएंगे, बैठक में जिला अध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत, जय भगवान, तस्लीम अहमद ने संयुक्त रूप से कहा उत्तराखंड राज्य के किसी भी नगर निगम, नगर निकायों में राष्ट्रीय आजीविका मिशन व नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को हॉकिंग जोन, वेंडिंग जोन के रूप में स्थापित नहीं किया गया है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है, राज्य में फेरी नीति नियमावली नगर निगम में फाइलों के अंदर धूल फांक रही है जबकि भारत सरकार के शहरी विकास विभाग द्वारा मोदी सरकार के पुनर्गठन के उपरांत रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को व्यवस्थित करने व राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम राष्ट्रीय आजीविका मिशन कि लक्ष्य पूर्ति के लिए व्यवस्थित किया जाना था, जो कि नहीं किया गया है, उन्होंने कहा संगठन की मजबूती के लिए 2 अक्टूबर तक पुनः लघु व्यापारियों को जागरूक कर सदस्यता अभियान चलाए जाएंगे और रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को लघु व्यापार एसोसिएशन से जोड़ा जाएगा, लघु व्यापारियों की बैठक में छोटे लाल शर्मा, ओम प्रकाश भाटिया, मनीष शर्मा, खुशीराम, असीम जोशी, रोहित शेट्टी, संजय अरोड़ा, राजकुमार  एंथनी, महेंद्र सैनी, राजाराम, हरपाल सिंह, मोहनलाल, गौरव चौहान, ओमप्रकाश कालियान, राम प्रकाश कश्यप, यामीन अंसारी, हरदीप सिंह, वीरेंद्र कुमार, जय सिंह बिष्ट, मानसिंह, बालकिशन कश्यप, मनोज मंडल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours