हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोतवाली रुड़की में श्रीमती देशों पत्नी स्वर्गीय सुदेश निवासी शंकरपुर रुड़की हरिद्वार द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि दो अज्ञात पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति मेरे पति सुदेश को बैठा कर ले गए थे जिसकी कोतवाली रुड़की में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसका खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि युवकों ने हत्या कर शव को दयाराम मुखिया सैनी के गन्ने के खेत में फेंक दिया, जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के सुपुर्द की गई जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अधीक्षक व ग्रामीण क्षेत्र अधिकारी के निर्देशन में एक टीम गठित की गई पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास सीसीटीवी फुटेज कंघाले गये, व कॉल डिटेल का अवलोकन किया गया मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई उक्त घटना के अनावरण में पुलिस टीम ने मुखबिर को सक्रिय कर अभियुक्त गण की तलाश जारी की मुखबिर की सूचना देने पर पुलिस चौकी बहादराबाद पहुंची जहां मुखबिर के इशारे पर पल्सर सवार दो अभियुक्तों को रुकने का इशारा किया गया पल्सर सवार घबरा गए और बाइक को तेजी से पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पीछे से ट्रक आ जाने के कारण रोड के बीच में ही बाइक सहित हड़बड़ा कर नीचे गिर गए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, दोनों व्यक्तियों का नाम पता पूछते हुए वह से भागने का कारण पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम विकास पुत्र मुन्नू सिंह निवासी ग्राम मांडला थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश व हाल निवासी रावली महदूद में रविदास मंदिर वाली गली नाले के पास थाना रानीपुर हरिद्वार, दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम कपिल पुत्र मांगे राम निवासी ग्राम मांडला थाना पुरकाजी हाल निवासी उपरोक्त बतायी, दोनों व्यक्ति से भागने का कारण पूछा तो बताया कि मैं वर्तमान समय में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी सिडकुल में काम कर रहा हूं अपने मकान जो रावली महदूद में है मे किराएदार भी रहते हैं रोमा पत्नी अर्जुन की बहन अंग्रेज जो हमारे मकान में किराए पर रहती थी उसके यहां रोमा का भी आना जाना था रोमा भी करीब 2 साल अपनी बहन के साथ हमारे मकान में ही रह रही थी और यह बात तीन-चार साल पुरानी हो गई, वहीं पर मेरी मुलाकात रोमा के साथ हुई थी व हम दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था हमारे बीच में अवैध संबंध भी बन गए थे लेकिन मेरे घर वालों को यह बात पता चल गई थी मेरे घर वालों ने मुझे काफी समझाया था मैंने रोमा से सभी प्रकार के संबंध खत्म कर दिए थे करीब तीन-चार महीने पहले मुझसे आकाश नाम के लड़के ने संपर्क किया जो जनकपुरी का ही रहने वाला है रोमा को मौसी कहता है आकाश ने ही मेरी रोमा से दोबारा मुलाकात करवाई थी रोमा और मैं दोबारा एक दूसरे के संपर्क में आ गए वह हमारे बीच दोबारा अवैध संबंध शुरू हो गए थे मैंने रोमा को एक मोबाइल फोन भी दिया था जिसमें मैंने अपने नाम से एक सिम लेकर रोमा को दे दिया इसी फोन पर रोमा से मेरी बातें होती रहती थी रोमा ने मुझे बताया था कि उसका उसके जेठ सुदेश के साथ अवैध संबंध थे लेकिन अब वे सुदेश को पसंद नहीं करती है सुदेश रोमा को अपने साथ संबंध बनाने के लिए परेशान कर रहा है सुदेश को मेरे व रोमा के संबंधों के बारे में भी जानकारी हो गई और सुदेश रोमा को मुझसे संबंध खत्म करने के लिए परेशान कर रहा था यही बात मुझे आकाश ने भी बताई थी रोमा व आकाश ने मुझे कहा कि सुदेश मेरे और रोमा के बीच में दीवार बन रहा है सुदेश को निपटा दो तभी रोमा और मैं एक हो सकते हैं मैंने यूट्यूब पर हत्या के संबंधित कई वीडियो देखें और प्लान तैयार किया की किसी लुटे हुए फोन का प्रयोग कर सुदेश की हत्या कर देंगे और हम बच जाएंगे, मैंने सुदेश की हत्या करने के लिए आकाश और मेरे दोस्त कपिल से कहा था कि मुझे सुदेश की हत्या करने के लिए एक मोबाइल फोन की आवश्यकता है तुम किसी व्यक्ति से एक मोबाइल फोन लूट कर ले आओ मेरे कहने पर आकाश भैरव माने मुझे सुदेश का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया और कहा था की सुदेश बोरवेल का काम करता है तुम उसे इसी बहाने से बुलाकर उसे मौत के घाट उतार देना मैंने लूटे हुए मोबाइल फोन जिसका नंबर 90 2625 3669 से सुदेश को कॉल कर बोरवेल लगाने की बात की आकाश ने ही मुझे कपिल को घटनास्थल की रेकी कर आई थी बताया था कि तुम सुदेश को शंकरपुरी से शेरपुर बाजू हेडी मार्ग पर बुलाकर गन्ने के खेत में उसकी हत्या कर देना 7.9. 19 की शाम को मैं कपिल, आकाश घटनास्थल की रैकिंग करने के लिए आए थे आकाश से कपिल ने जिस व्यक्ति से मोबाइल लूटा था वह भी बेवकूफ था उसने अपना नंबर ही बंद नहीं करवाया हमने इस बात का फायदा उठा कर मृतक सुदेश से भी बात की थी लेकिन सुदेश कहीं बाहर था मैंने रोमा को भी फोन कर अपना नंबर बंद करने के लिए कहा था रोमा ने दिनांक 7 नौ 19 की शाम को अपना नंबर बंद कर दिया था दिनांक 8 मई 19 की सुबह ही मैं और कपिल रावली महदूद से अपनी काली पल्सर मोटरसाइकिल जिसका नंबर यूपी 12 you0 143 जो मैंने खरीदी थी जिस पर सवार शंकरपुरी के लिए चल दिए और लूटे हुए मोबाइल फोन से मृतक सुदेश को बोरवेल लगवाने के लिए फोन किया, सुदेश ने शंकरपुरी में ही होने की बात कही मैंने व कपिल ने सुदेश को शंकरपुरी गांव से ही अपनी बाइक पर बैठा लिया था हम लोग शंकरपुरी गांव से शेरपुर बाजू हेडी मार्ग पर स्थित एक गन्ने के खेत में बोरवेल लगवाने के बहाने से मृतक सुदेश को गन्ने के खेत में लेकर गए थे वह पहले क्लच वायर से सुदेश का गला घोट दिया था फिर चाकू से सुदेश का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी, हमारे कपड़ों में भी खून लग गया था हमने वापस दूर जाते समय मेवाड़ पुल से आगे नहर पटरी पर एक ईंट भट्टे के पास झाड़ियों में अपने कपड़े में चाकू छुपा दिए थे अभी उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू के कपड़े मेवाड़ पुल से आगे नहर पटरी के किनारे से बरामद किए गए, पुलिस द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है एक अभियुक्त पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं पुलिस टीम में अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की, उ.नि.प्रमोद कुमार, उ.नि.अंकुर शर्मा, उ.नि.संजय नेगी, उ.नि.विनोद रावत, कां.राहुल, कां.विनोद चपराना, सचिन कुमार, आशुतोष, नीरज राणा, सीआईडी टीम में रविंद्र कुमार प्रभारी सीआईयू देवेंद्र भारती, जाकिर, अशोक, सुरेश रमोल, महिपाल, रविंदरखानी, नितिन आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours