हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। श्री राधे-राधे कृष्ण सेवा समिति की ओर से श्री राधा अष्टमी के ग्यारहवें जन्मोत्सव के समापन अवसर पर पश्चिमी राजपूताना स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर पर पहुंच बीस सूत्रीय क्रियान्वयन के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने पूजा अर्चना की तथा जन्माष्टमी के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में शामिल कलाकारों को नरेश बंसल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। देर रात कार्यक्रम में समापन अवसर पर पहुंचे नरेश बंसल ने कहा कि भगवान कृष्ण जी का नाम जपने से ही भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और श्री राधे-राधे कहने का बड़ा ही महत्व है। उन्होंने कहा कि हमें भगवान कृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में समाहित कर अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। भगवान कृष्ण जी के संदेश हम सभी के लिए आज भी प्रासंगिक हैं, वहीं दूसरी ओर दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री नरेश बंसल ने रुड़की नगर निगम क्षेत्र के रामपुर में स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की। पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल भी भगवान श्री कृष्ण की महिमा को अद्भुत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।इस अवसर पर पंडित पवन कुमार, भाजपा नेता संजय अरोड़ा व नवीन कुमार जैन एडवोकेट, हनीश अरोड़ा, देशबंधु गुप्ता, मनोज जैन, अभिषेक मित्तल, सुनील यादव, अंकित वत्स, वीरेंद्र वत्स, राहुल गुप्ता, पीयूष गर्ग, आशीष कश्यप, सोनू अग्रवाल, मोनू गुप्ता, दीपक काम्बोज, केशव अग्रवाल, वासु गुप्ता, राजीव अग्रवाल, सात्विक अग्रवाल, सागर कांबोज, मास्टर बृजपाल, संजय गुप्ता, अंकित मेहरा, आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours