हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल (दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री) ने पुरानी तहसील स्थित सोना देवी शिव मंदिर में पहुंचकर गणपति महोत्सव के पंचम दिवस के अवसर पर भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की, वहीं दूसरी ओर नगर निगम कॉम्पलेक्स में श्री ॐ सेवा मंडल द्वारा ग्यारहवें गणेश चतुर्थी महोत्सव में पहुंचे नरेश बंसल ने श्री गणेश जी की पूजा अर्चना भी की। भक्तों को अपने संबोधन में नरेश बंसल ने कहा कि भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी के जीवन में ज्ञान का प्रकाश होता है तथा सभी देवी देवताओं से पहले भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है एवं शुभ कार्य किया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने कहा कि श्री गणेश जी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल में कहा कि भगवान श्री गणेश इस संसार के कल्याण के लिए समय-समय पर अवतार लेते हैं तथा भक्तों की सभी कामनाएं पूर्ण करते हैं।भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने भी पूजा अर्चना की। इस अवसर पर नरेंद्र भारद्वाज, राम कुमार गुप्ता, विष्णु शर्मा, ललित कुमार, सुलक्षणा सेमवाल, अदिति सेमवाल, चित्रा गोयल, राधा भटनागर, रेनू शर्मा, बृजेश शर्मा, अमित कुमार, राजेंद्र कारवाल, नितिन भारद्वाज, नीरज ठाकुर, सन्नी सिंघल, गौरव सैनी, भरत पाटिल, मनीष कुमार अग्रवाल, आशु अग्रवाल, वैभव मित्तल, रोहन ग्रोवर, सत्यम् अग्रवाल, व्योम शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। आचार्य पंडित रमेश सेमवाल तथा श्री ओम सेवा मंडल की द्वारा अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours