हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। यातायात ट्रैफिक व सी०पी०यू ने कल से अब तक दर्जनों वाहन को सीज किया है, शराब पिये व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई, आपको बताते चलें कि एक सितंबर से नया मोटर एक्ट कानून लागू होने पर पुलिस सतर्क हो गई है, और देखा जा रहा है, कि जनता में इस कानून को लेकर आक्रोश भी दिखाई दे रहा है, बिपेंद्र सिंह यातायात प्रभारी ने दर्जनों भर गाड़ियों को सीज कर शराब पिये व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी, आपको बताते चले कि यातायात प्रभारी बिपेन्द्र सिंह पर विश्वास जताते हुए, कुछ दिन पहले ही धर्मनगरी हरिद्वार के यातायात की व्यवस्था देखने और चाक चौबंद करने की जिम्मेदारी से नवाजा गया है, जिसको लेकर यातायात प्रभारी बिपेन्द्र सिंह बडे चौकस नजर आ रहे है, अपनी इसी जिम्मेदारी को गम्भीरता से लेते हुए, दर्जन से ज्यादा नशा चालको पर कार्यवाही अमल मे लाई गई है, यातायात की व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए बिपेन्द्र सिंह यातायात प्रभारी ने हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS पोर्टल को बताया कि यातायात की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए और ज्यादा सख्ती बरती जायेगी, यातायात प्रभारी ने बताया कि नए यातायात नियम के तहत अब यातायात के नियमों का उल्लधन करना वाहन चालकों के लिए महगा पड़ेगा, संशोधित मोटर वीइकल ऐक्ट के तहत ट्रैफिक रूल्स का पालन न करने पर अब अधिक जुर्माना देना पड़ेगा। पहले नाबालिगों के ड्राइविंग के दौरान हुए हादसों को लेकर कोई कानून नही था। अब बच्चे के अभिभावक, वाहन मालिक को दोषी माना जाएगा, और नशे मे गाडी चलाने वाले चालको को बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जायेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours