हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय मजदूर संघ बेलही यूनियन द्वारा विनिवेश एवं श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ भगत सिंह चौक पर पुतला दहन एवं विनिवेश नीति के विरोध में भारत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार द्वारा बताया गया कि भारतीय मजदूर संघ सभी पब्लिक सेक्टरो का इकाई में भारत सरकार कि विनिवेश नीति के खिलाफ आंदोलन कर रहा है। जिला महामंत्री सुमित सिंघल द्वारा बताया गया कि चाहे संगठित क्षेत्र हो या असंगठित क्षेत्र भारतीय मजदूर संघ श्रमिक हितों की रक्षा हेतु संकल्प बद्ध है। सरकार का यह फैसला राष्ट्र व मजदूर विरोधी है। सरकार के इस फैसले से बेरोजगारी और बढ़ेगी। आरएसएस का मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ पूरे देश में विरोध सप्ताह मना रहा है। सरकार का यह फैसला राष्ट्र व मजदूर विरोधी है।   जिला महामंत्री सुमित सिंघल ने कहा कि नीति आयोग की खराब नीतियों के कारण लोगों की नौकरियां जा रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नीति आयोग सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश और ब्रिकी में भी मनमाने तरीके से काम कर रहा है। भेल महासंघ के मंत्री अतुल राय में कहा कि भेल का 37% विनिवेश कांग्रेस सरकार ने किया है और यदि केंद्र सरकार भी विनिवेश को आगे बढ़ाती है तो हम उसका पुरजोर विरोध करेंगे। जिला अध्यक्ष डीसी नौटियाल ने कहा कि आयुध निर्माण कंपनियों का निजीकरण का विरोध भी भारतीय मजदूर संघ ने किया। विरोध करने वालों में अध्यक्ष अरुण गुप्ता, चंद्रशेखर चौहान, आदेश धीमान, अमित थपलियाल, हरीश शर्मा, सुमित अरोड़ा, हरपाल सिंह, बृजेश कुमार, धर्मेंद्र लोधी, मनमीत प्रभु, नारायण झा, कपिल सहगल, लाभ चंद्र, पाटीदार, राहुल कुमार, रितेश, जेपी शुक्ला, आईटीसी से प्रदीप चौधरी, एफसीआई से सरोज सैनी, अवनीश शुक्ला, केके गुप्ता, नरेंद्र प्रधान, पीयूष अग्रवाल, दीपक शर्मा, रामलाल प्रजापति, अंशुल त्रिपाठी, योगेश आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours