हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को संबोधित किया, जिसमें जीआईसी ज्वालापुर, सलेमपुर, बीएचईएल रानीपुर को सड़क पर चलते हुए यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा दुर्घटनाएं किस प्रकार घटित होती है और किस प्रकार दुर्घटना से सड़कों पर बचा जा सकता है जिसके बारे में विस्तृत व्यावहारिक जानकारी दी गई है। इसके तत्पश्चात कोतवाली रानीपुर में समस्त बच्चों को प्रतिदिन होने वाले पुलिस कार्यवाही कार्यालय में दैनिक तथा आरटी सेट 100 नंबर एफआईआर संबंधित जानकारी भी दी गई है कार्यक्रम के अंतर्गत उप निरीक्षक मनोज रावत, उप निरीक्षक ज्योति नेगी ने भी स्टूडेंट पुलिस कैंडिडेट कार्यक्रम को संबोधित किया, इस अवसर पर अध्यापकगण स्वेच्छा चौहान, सपना चौहान आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours