हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। 04.09.2019 की रात्रि को डायल 112 के माध्यम से द्वारा आर०टी० सेट थाना राजपुर को सूचना मिली कि एक होटल में महिला के तेज तेज रोने व शोर मचाने की आवाजें आ रही है, इस सूचना पर व्यवहारिक प्रशिक्षनाधीन सीओ सुश्री दीपशिखा अग्रवाल व थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस फ़ोर्स के मौके पर होटल the avenue stay निकट dit यूनिवर्सिटी मंसूरी रोड पर पहुचे, यहां पर एक रूम में ठहरी हुई एक महिला जो कि रो रही थी, पूछताछ की गई तो इसने बताया कि यह अपने पुरुष मित्र के साथ देहरादून घूमने आए थी, रात्रि में इसका मित्र बाहर छत पर टहलने गया तो पास ही के रूम में ठहरा हुआ एक व्यक्ति भागवत सिंह डसिला मौका देखकर उसके कमरे में आ गया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी,
उसका हाथ मरोड़ा और थप्पड़ भी मारा उसके शोर मचाने पर यह एक दम वहाँ से भाग गया, तभी मोके पर पुलिस पहुच गयी, उस व्यक्ति को पास वाले कमरे से साथ लेकर विस्तृत पूछताछ हेतु थाना पहुचे, यहां पर महिला की शिकायत पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध अंतर्गत धारा 323, 354, 452 ipc में अभियोग पंजीकृत कर सभी से विस्तृत पूछताछ कर अभियुक्त भागवत सिंह डसीला को उक्त आरोपो में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज मान0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
यह भी पढ़िए:
पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि ये ठेकेदारी का काम करता है, देहरादून घूमने आए था, शाम को शराब काफी मात्रा में पी ली थी, पास के कमरे में उक्त महिला को देखा और जैसे ही महिला का मित्र कमरे से बाहर गया वैसे ही यह कमरे में घुस गया, और महिला से छेड़खानी करने लगा, और उसके साथ मारपीट भी की, महिला के शोर मचाने पर यह फिर अपने कमरे में आ गया था, इसके द्वारा बताया कि यह पहले भी महिलाओं से छेड़छाड़ कर चुका है, शराब पीने के बाद अक्सर यह ऐसा करता है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours