हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। 15 सितम्बर 2019 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल आयोजन तथा डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम के लिए गठित जिला टास्ट फोर्स समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी भगवत किशोर मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती सरोज नैथानी, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, एएसपी आयुष अग्रवाल, एसडीएम हरिद्वार, एसडीएम भगवानपुर सहित जिला और ब्लाॅक स्तर के स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये। जनपद में 0-5 वर्ष के समस्त बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाने के कार्य में अपना पूर्ण सहयोग देने की अपील सीएमओ ने की। सीएमओ ने अवगत कराया कि भारत को पोलियो मुक्त देश होने के बावजूद भी क्यों अभियान निरंतर चलाये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वायरस जनित संक्रमण होने के कारण पोलियो फैलने वाली बीमारी है। हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो के मामले पकड़े जा रहे हैं। इन देशों के जो राज्य भारत की सीमा से जुड़े वहीं सबसे ज्यादा बच्चों में लक्षण प्रकट हुए, जिस कारण वायरस के पुनः भारत पहुंचने का खतरा बना हुआ है। जब पड़ोसी देशों से पोलियो नष्ट न होगा तब तक भारत में भी पोलिया ड्राप अभियान चलाया जाना नितांत आवश्यक है। चीन के पोलियो मुक्त देश प्रमाणित होने के बाद भी वहां 2018-19 में पोलियो के नये मामले बड़ी संख्या में पाये गये। ऐसा होने के कारण वायरस का नागरिकों के आने-जाने के दौरान संक्रमण फैलना है। सभी माता-पिता इस बात को गंभीरता से लें कि पोलियो अभियान की खुराक पिलायी जाये। प्रत्येक बार पांच वर्ष आयु तक उनका बच्चा यह खुराक अवश्य ले। साथ ही कहा कि जो कार्मिक पोलियो ड्राॅप पिलाये गये बच्चों, छूट गये बच्चों के सम्बंध रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को देते हैं उसमें संवेदनशीलता व पारदर्शिता बरतें। किसी भी कारण से गलत दी गयी रिपोर्ट का प्रभाव राज्य के आंकड़ों को प्रभावित कर सकती है। गलत रिपोर्ट देने से बचें। अभियान में मुख्य विभागों से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को  कि 15 सितम्बर को सभी प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को मिड मील उपलब्ध करायें, जिससे अधिकतम बच्चे विद्यालय बूथ की ओर आकर्षित हों। बड़ी कक्षाओं के बच्चों को बुलावा टोली के रूप में मौहल्लों बस्तियों में बूथ लाने के लिए प्रेरित किया जाये। कवरेज बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग समन्वय के साथ साथ आंगनबाडी़ कार्यकत्रियों का भी पूर्णं सहयोग की आवश्यकता हे। स्कूल 09 बजे से 04 बजे तक तथा प्री नर्सरी एवं नर्सरी स्कूलों को 15 सितम्बर 2019 को रविवार के दिन खुले रहें। एएनएम भी साप्ताहिक अवकाश के दिन अपने सेंटर पर अपने क्षेत्र के बच्चों को दवा पिलायें। उन्होंने प्रशासन एवं विकास विभाग, अल्पसंखयक विभाग 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने हेतु मोबलाईजेशन में सहयोग करने तथा वन विभाग वन क्षेत्र में निवास करने वाले गूजर समुदाय के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने में सहयोग करते हुए कहा वन क्षेत्रों में दवा पिलाने वाले कार्यकर्ताओं को वन विभाग के कर्मचारी बस्तियों का रास्ता पहुंचाने कोई कठिनाई होने पर वहा तक ले जाने में सहयोग करें। पुलिस प्रशासन ट्रांजिट टीमों हेतु पुलिस कर्मियों द्वारा दवा ले जा रहे वाहनों को सहयोग करें। जनपद में तैनात लेखपाल/पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी एव ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा भी बच्चों को मोबालाईज करने में सहयोग कवरेज बढ़ाने में बड़ा सहयोग कर सकते हैं  अपर जिलाधिकारी ने जनपद के नगर निगम क्षेत्रों में नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पल्स पोलियो अभियान का प्रचार - प्रसार एवं बूथ दिवस के दिन बच्चों को बूथ पर पोलियो की खुराक पिलाने को प्रेरित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी हरिद्वार को सभी मस्जिदों में नमाज के दौरान राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रचार-प्रसार करने को भी कहा। डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम पर भी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी ने विभागों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि डेंगू के विरूद्ध अभियान और जागरूकता ही कारगर उपाय है। डेंगू मच्छर को पनपने न दिया जाये क्योंकि डेंगू रोग (वायरस) का संवाहक एलाइजा मच्छर है। उन्होंने डेंगू से बचने के लिए सुरक्षा उपाय भी बताये। जिसमें अंधेरे कमरों मे प्रकाश व्यवस्था, कहीं पर जमा हो रहे साफ पानी को बदलना, नमी वाले स्थानों पर कीटनाश्कोें का प्रयोग करना। मच्छर रोधी दवा या नारियल तेल, सरसो तेल का लेप कर के घर से बाहर निकलना, विशेषकर छोटे बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े और मौजे पहना कर स्कूल भेजना आदि।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours