हरिद्वार की गूंज (24*7)   
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने अपने लखनऊ भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 2021 में होने वाले कुंभ मेले के संबंध में की। मुलाकात में मदन कौशिक ने आगामी हरिद्वार महाकुम्भ-2021की तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी दी। और उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित किये गये प्रयाग कुम्भ-2019 के अनुभवों का सहयोग प्राप्त का भी अनुरोध किया गया है मदन कौशिक ने बताया कि हरिद्वार महाकुम्भ-2021 में स्वच्छ कुम्भ, 
ग्रीन कुम्भ पर फोकस किया जायेगा और हरिद्वार महाकुम्भ-2021 पल्यूसन फ्री, फायर फ्री और वेस्ट फ्री बनाया जायेगा, मंत्री मदन कौशिक ने कहा है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में होने वाले महाकुम्भ आयोजन की तैयारी में तेजी लाई जा रही है इसके अतिरिक्त मंत्री मदन कौशिक ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं भाजपा संगठन मंत्री सुनील बंसल से भी मुलाकात की है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours