हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कनखल थाना मेें वादी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र सोरन सिंह निवासी गायत्री विहार जगजीतपुर कनखल द्वारा अपने घर से अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखे LED t.v 32 inch तथा अन्य सामान चोरी कर लें जाने के संबंध में थाना कनखल पर मु०अ०स 212/19 धारा 380 भादवि पंजीकृत कराया गया था। जिसकी सुरागरसी, पतारसी तथा मुखबिर की सूचना पर थाना कनखल पर नियुक्त उ०नि० जयपाल सिंह व का० जसविन्द्र द्वारा चोरी हुआ Led t.v व अन्य सामान सहित अभियुक्त सतेन्दर शर्मा पुत्र ईश्वर चन्द्र शर्मा निवासी इन्द्र लौक कालोनी कनखल  को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours