हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ऋषिकेश के शहीद स्मारक में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति, तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रणजीत सिंह वर्मा जी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भगवान बद्रीविशाल से प्रार्थना की गई कि उनको अपने चरणों में स्थान दे, तथा उनके परिवारजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि रणजीत सिंह वर्मा जी एक महान आंदोलनकारी और मसूरी विधानसभा के दो बार के विधायक रह चुके हैं। फिर भी उनके शव यात्रा में शासन प्रशासन का कोई भी प्रतिनिधि मौजूद नहीं था, जबकि सरकार को पहले ही उनकी राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की घोषणा करनी चाहिए थी। रणजीत सिंह वर्मा जी का नाम शिक्षा के प्रचार-प्रसार, गन्ना राजनीति में बेहद आदर के साथ लिया जाता है,पृथक राज्य निर्माण में उनके संघर्षों को सदैव याद रखा जाएगा। आज की बैठक में वेद प्रकाश शर्मा, डी एस गुसाईं, विक्रम भंडारी, बलवीर सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी मनीषा वर्मा, राजपाल खरोला, पार्षद राकेश मियां, युद्धवीर सिंह चौहान, गंभीर मेवाड़, आशुतोष डंगवाल आदि अनेक राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours