हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। राजपूताना पुरानी तहसील स्थित सोना देवी शिव मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के दूसरे दिन आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने श्री गणेश जी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गणेश जी ने माता-पिता की परिक्रमा कर सर्वश्रेष्ठ देवता का पद प्राप्त किया था इसलिए प्रथम पूजा गणेश जी की होती है। वेदव्यास के कहने पर महाभारत श्री गणेश जी ने लिखा विद्या देवता श्री गणेश हैं। गणेश जी ने बताया कि संसार में माता पिता ही श्रेष्ठ हैं। विद्या, ज्ञान, बुद्धि, विवेक श्री गणेश जी की कृपा से ही प्राप्त होते हैं। गणेश महोत्सव पूजा में यजमान के रूप में पहुंचे गौरव गोयल ने पूजा अर्चना कर गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त लिया तथा आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने उन्हें नारियल एवं पटका भेंटकर का सम्मानित किया। इस अवसर पर राम कुमार गुप्ता, नरेंद्र भारद्वाज, विष्णु शर्मा, ललित कुमार, चित्रा गोयल, सुलक्षणा सेमवाल, बृजेश शर्मा, अमित कुमार, राधा भटनागर, राजेंद्र कारवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours