हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान श्री यंत्र मंदिर के सामने लोहे के पुल से 78 पव्वे देशी शराब सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने अपना नाम जोनी पुत्र महावीर निवासी ठेका देशी शराब जगजीतपुर कनखल बताया है अभियुक्त के विरूद्ध थाना कनखल में मु०अ०स 264/19 पंजीकृत किया गया है। आपको  बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार जनपद में नशेेे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में पुलिस आए दिन नशे के कारोबारियों को धर दबोच रही है। लेकिन अवैैैैध कारोबार में लिफ्ट लोगों के हौसले कम होतेे नहीं दिख रहे हैं, 
लेकिन पुलिस भी अवैध शराब कारोबारियों पर अपनी पैनी नजरे गड़ाए हुए हैं, और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों पर कार्यवाही कर जेल की हवा भी खिला रही हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours