हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। गूगाल मेले के अवसर पर डीएवी डिग्री मैदान में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कुश्ती भारतीय खेलों का सबसे प्राचीन खेल है। कुश्ती व दंगल आदि में भारतीय सभ्यता की झलक देखने को मिलती है। यह खेल जहां गांव से लेकर नगर तक खेला जाता है वहीं इस खेल को आज राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेले जाने की आवश्यकता है।
दंगल में कई जनपदों के पहलवानों ने अपने कौशल दिखाए। इस अवसर पर संजय पहलवान, अमित पहलवान, सुधीर पहलवान, इरफान उर्फ भूरा पहलवान, हेमलता चौधरी, रियाज कुरैशी, मुमताज अली, हाजी इरफान, हाजी मतलूब आदि मौजूद रहे। दंगल के समापन अवसर पर पहुंचे नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दंगल आयोजकों द्वारा विधायक बत्रा एवं गोयल को भी शाॅल ओढाकर सम्मानित किया गया।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours