हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। सिडकुल शेफफील्ड स्कूल मे प्रथम इंटरनेशनल स्कूल आशीहारा कराटे डू चेम्पियनशिप 2019 कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में समाजसेवी नवीन शर्मा और गोपीचन्द को सम्मिलित किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व कर रहे गोल्ड मेडलिस्ट इंटरनेशनल आशीहारा कराटे विनर एवं उत्तराखण्ड सचिव आशीहारा कराटे एसोसिएशन अमित चौधरी जी द्वारा किया गया। इस कराटे प्रतियोगिता में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को नवीन शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। नवीन शर्मा ने वर्तमान समय को देखते हुवे युवा पीढ़ी को इस तरह के प्रशिक्षण पर जोर दिया।  साथ ही कहा कि उनके द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जिस तरह देश में निरंतर बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है उनके द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को आत्मनिर्भर होना और आत्म सुरक्षा के गुणों प्रशिक्षित किया जा रहा है, वह जनहित मे तारीफे काबिल है। इस अवसर पर उन्होंने आयोजको और प्रतियोगिता में भाग लेने वालों कोअमित चौधरी जी को और उनकी टीम को इस कार्यक्रम को सफल बनाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत मे एसोसिएशन द्वारा नवीन शर्मा और गोपीचन्द को सम्मानित किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours