हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। चौहान सभा के तत्वाधान में पंचम श्री गणपति महोत्सव कार्यक्रम मोहल्ला चौहानान ज्वालापुर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री गणपति महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विधायक आदेश चौहान, मेयर अनीता शर्मा, अध्यक्ष राजीव शर्मा, विशाल गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
      देखें वीडियो: विधायक आदेश चौहान
जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर आने वाले अतिथियों का मन मोह लिया, कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों और सम्मानित लोगों को विधायक आदेश कुमार, मेयर अनीता शर्मा और अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने भक्तों को गणपति महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी के जीवन में ज्ञान का प्रकाश होता है तथा सभी देवी देवताओं से पहले भगवान श्री गणेश की ही पूजा की जाती है उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश जी की सच्चे मन से की गई पूजा अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
      देखें वीडियो: हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा
भगवान श्री गणेश इस संसार के कल्याण के लिए समय-समय पर अवतार लेकर दुष्टों का विनाश और भक्तों का कल्याण पूर्ण रुप से करते हैं। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष उज्जवल पंडित, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली, पार्षद अनुज सिंह, पार्षद अन्नू मेहता, पार्षद विक्की चौहान, पार्षद  श्रुति खैवरिया, स्पर्श गंगा अध्यक्ष वीर गुर्जर, अनुज चौहान, विकास कुमार, अनिल चौहान, अरविंद चौहान, सतीश चौहान, नितिन चौहान, कपिल गुज्जर, वासु चौहान, अनुराग चौहान, अंकित राठौर, मानव चौहान, अभिषेक व  राजन आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours