हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। रायसी पुलिस चौकी द्वारा एक महिला को 35 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। मुखबीर की अवैध शराब बिक्री की सूचना पर चौकी प्रभारी रायसी विनोद गोला और एस आई एकता ममगई ने छापा मारा, छापामारी में एक महिला को 35 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, दरगाहपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार निवासी महिला के विरूद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आपको बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है अभियान में पुलिस नशे केे कारोबारियों को गिरफ्तार कर सलाखों की हवा खिला रही है नशे के विरुद्ध पुलिस के अभियान से नशे के सौदागरो में भी हड़कंप मचा हुआ है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त आदेश है कि जनपद में किसी भी तरह का नशा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो भी लोग नशे के कारोबार में लिफ्ट पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही पुलिस प्रशासन अमल में लाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours