हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार बहादराबाद पतंजलि योगपीठ में आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया, इस अवसर पर बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही और उन्होंने आचार्य बालकृष्ण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा उत्तराखंड देवभूमि है,
देखें वीडियो
और जड़ी-बूटी का ही राज्य है और आए हुए अतिथि गणों को आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर एक पौधा लगाने की भी प्रेरणा दी, जब-जब यह पौधा बड़ा होगा तब-तब आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस की याद दिलाता रहेगा, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाते हुए आचार्य को हार्दिक शुभकामनाएं दी,
देखें वीडियो: बेबी रानी मौर्य राज्यपाल उत्तराखंड
उन्होंने बताया की देवभूमि उत्तराखंड देव भूमि है और यह जड़ी बूटी का ही राज्य है जड़ी-बूटी से हमारी काया निरोग रहती है और हमारा स्वास्थ्य सही रहता है मेरी यही शुभकामना है कि उत्तराखंड के नागरिक निरोगी रहें, इस अवसर पर 11 पुस्तकों का विमोचन भी किया गया वही बाहर कैंप लगाकर लोगों को नीम के पेड़ वितरित किए गए, बालकृष्ण ने एक लाख नीम के पेड़ लगाने की घोषणा की है आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आए हुए गणमान्य लोगों की बातों को विस्तार से सुना।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours