हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। आई०पी०एस० अरुण मोहन जोशी द्वारा बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का कार्यभार ग्रहण किया गया, कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त अपनी प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए, बताया गया कि उनकी प्राथमिकता पारदर्शिता के साथ कार्य करना है, उनके निर्देशन में दून पुलिस सही व गलत का मापदण्ड तय करते हुए विधि के अनुसार कार्य करेंगी, न कि किसी के गरीबी व अमीरी के पैमाने को देखते हुए, सभी के लिये पुलिस का मापदण्ड एक जैसे रहेंगें, देहरादून की यातायात व्यवस्था, भीड नियन्त्रण व कानून व्यवस्था को अपनी प्राथमिकता बताते हुए, बताया गया कि, इस दिशा में नई कार्य योजना के साथ प्रभावी कार्यवाही की जायेगी, साथ ही देहरादून शहर में युवाओं के बीच बढते नशे की प्रवृति पर कार्यवाही करते हुए इसमें लिप्त व्यक्तियों के विरुद्घ सख्त कार्यवाही की जायेगी, जनपद में साईबर क्राइम व आनलाइन ठगी के बढते मामलों में कार्य योजना तैयार कर अपराध की रोकथाम व आमजन मानस को इस सम्बन्ध में जागरूक करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाये जायेंगें, महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होगी व महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ त्वरित संज्ञान लेकर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी, अवैध खनन करने वाले माफियों एवं ओवरलोडिंग पर भी अकुंश लगाया जायेगा, थानें पर आने वाले पीडितों की शिकायतों के सम्बन्ध त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी, इसके अतिरिक्त एसएसपी द्वारा बताया गया कि जनपद पुलिस के कार्यों की समय-समय पर समीक्षा कर कमियों को दूर किया जायेगा। साथ ही दून पुलिस आमजन की सहायता के लिये सदैव प्रतिबद्ध रहेगी, आपको बता दें कि अरुण मोहन जोशी 2006 बैच के (आई०पी०एस०) है,ओर उन्होंने कार्यभार ग्रहण करके अधिकारियों को सख्त निदेश दिए है, कानून सब के लिए बराबर है चाहे वो गरीब हो या अमीर काननू सबसे लिए बराबर होना चाहिए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours