हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) सेवा के पर्याय माने जाने वाले गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के पीतवस्त्रधारी नौ सौ से अधिक गायत्री साधकों ने नेशनल हाइवे स्थित शांतिकुंज गेट नं दो से पाँच तक तथा सप्तऋषि चुंगी से लेकर भारत माता मंदिर तक सड़क के दोनों किनारों में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान सड़क के किनारों पर पड़े गंदगी, झाड़ियों आदि की सफाई की। जिला प्रशासन के आवाहन पर चलाये गये इस सफाई अभियान में शांतिकुंज दल का नेतृत्व श्री हरिमोहन गुप्ता व श्री श्याम बिहारी दुबे ने किया। निर्धारित स्थान पर शांतिकुंजवासियों ढाई बजे से ही सेवा कार्य में जुट गये थे। जो शाम तक चला। इस दौरान कई टन कूड़ा कचरा एकत्रित किये गये। जिसे प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों तक ट्रैक्टर ट्रॉलियों से भिजवाया गया। अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि श्रावण मास में शिव की आराधना विशेष पुण्यदायी है। इस अवसर पर गंगा जल से शिवाभिषेक का विशेष महत्त्व है। श्रावण मास में शिव के धाम में फैले कूड़े कचरे को साफ करना भी शिव आराधना के ही समान है। उन्होंने कहा कि गंगा मैया में प्लास्टिक, पॉलीथिन व अन्य कचरा प्रवाहित करने से बचें, जिससे गंगा मैया स्वच्छ निर्मल रहेंगी और सभी को खूब-खूब आशीर्वाद देंगी। सफाई अभियान में गायत्री तीर्थ में चलने वाले विभिन्न साधना व प्रशिक्षण शिविरों के अलावा अंतेवासी कार्यकर्त्ता भाई-बहिनों ने भागीदारी की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours