हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन पहुंचा अतिक्रमण हटाने माननीय न्यायालय का आदेश था की निरंजनपुर गांव में 73 बीघा भूमि पर जो अतिक्रमण किया गया है वह 5 अगस्त 2019 तक हटाकर रिपोर्ट माननीय न्यायालय के समक्ष पेश की जाए। 
       देखें वीडियो: क्या कहा किसान ने
उसी क्रम में आज लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा, तहसीलदार लक्सर सुनैना राणा, एसएचओ लक्सर वीरेंद्र सिंह नेगी अतिरिक्त पुलिस फोर्स लेकर आनन-फानन में रास्ता खराब होने के कारण ट्रैक्टरों बैल गाड़ियों में सवार होकर मौके पर पहुंचे और 73 बीघा जमीन से जेसीबी लगाकर अतिक्रमण को हटाया जा रहा है,
देखें वीडियो: पूरण सिंह राणा एसडीएम लक्सर
वहीं किसानों का आरोप है कि उन्हें पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया है और उनके पास बैनामे की जमीन है वही लक्सर तहसीलदार सुनैना राणा का कहना है कि माननीय न्यायालय के आदेश पर 73 बीघा ग्राम समाज की जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है और किसानों को पहले ही अवगत करा दिया गया था मौके पर पहुंचे एसडीएम पूरण सिंह राणा का कहना है 
देखें वीडियो: सुनैना राणा तहसीलदार लक्सर
कि माननीय न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है और क्षेत्र में जितने भी तालाब पोखर हैं उन सभी से जल्द ही अतिक्रमण को हटाया जाएगा, निरंजनपुर गांव में जो 73 बीघा जमीन ग्राम समाज व तालाब की थी आज उसे कब्जा धारकों से मुक्त कराया जा रहा है और माननीय न्यायालय को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours