हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। देर रात भारी बारिश के चलते लक्सर तहसील क्षेत्र के ऐथल गांव के करीब बना पुल पूरी तरह से जलमग्न हो गया जिसके कारण मुसाफिरों और स्कूल जाने वालेे बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है आप तस्वीरों में भी साफ देख सकते हैं कि किस तरह से मुसाफिर पुल को पार कर रहे हैं और पानी जबरदस्त तरीके से पुल के ऊपर से बहता जा रहा है
देखें वीडियो: क्या कहते है स्थानीय नागरिक
और फसलें पूरी तरह से पानी में डूबती नजर आ रही है जिससे किसानों को भारी नुकसान बताया जा रहा है वही एक किसान ने बताया कि इस पुलिया को लेकर हमने कई बार प्रशासन को अवगत कराया है कि पुलिया को ऊंचा कराया जाए मगर आज तक प्रशासन ने इसका कोई समाधान नहीं किया जिसके चलते बरसात होने पर यह पुल पूरी तरह से पानी मे डूब जाता है कभी कभी तो मुसाफिरों की मोटर साइकिल तक पानी मे बह जाती है और हजारों बीघा फसल नष्ट हो जाती है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours