हरिद्वार की गूंज (24*7)
(सन्नी तोमर) हरिद्वार। कश्मीर से धारा 370 समाप्त होते ही जनपद में जनता द्वारा जबरदस्त खुशी का इजहार किया जा रहा है जगह-जगह आतिशबाजी, बधाई, और प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है इसी क्रम में बहादराबाद काली मंदिर पर समस्त व्यापारियों ने हलवा वितरित कर ख़ुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि धारा 370 को समाप्त कर प्रधानमंत्री मोदी ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह देश की अस्मिता की रक्षा के लिए कोई भी निर्णय लेने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि देश को एक तिरंगे के नीचे लाने का जो कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है उसे युगो युगो तक याद किया जाएगा। इस मौके पर जिसमे नवीन चौहान, सुनील चौहान, विनय चौहान, नीरज चौहान, सचिन चौहान, डिम्पल चौहान , अनिल चौहान, राकेश चौहान, पप्पू चौहान अमित चौहान, अक्षित चौहान, कृष्ण कुमार (ग्राम प्रधान) आदि लोग मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours