हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भारत देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में जहां नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, वहीं भाजपा विश्व की सबसे अधिक संख्या वाली कार्यकर्ताओं की पार्टी बन चुकी है। उक्त् विचार विधायक बत्रा ने गंगनहर किनारे स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित संगठन पर्व के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश आज मजबूती के साथ विकास एवं उन्नति की दिशा में अग्रसर हो रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नए-नए कीर्तिमान स्थापित किया है तथा प्रधानमंत्री द्वारा अपने प्रधानमंत्रीत्व कार्यकाल में जो ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, उससे देश की जनता में खुशी की लहर है।
देश अंतरिक्षयान के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि कृषि, औद्योगिक एवं सैन्य शक्ति के रूप में भी एक नई दिशा में आगे कदम बढ़ा रहा है।उन्होंने कहा कि सात दशकों पुरानी कश्मीर समस्या का उचित समाधान भी केंद्र में मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही संभव हो पाया है और धारा 370 को समाप्त कर प्रधानमंत्री मोदी ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह देश की अस्मिता की रक्षा के लिए कोई भी निर्णय लेने में सक्षम है। संगठन पर्व के मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा ने नगर के व्यापारी नेता प्रमोद जौहर सहित दर्जनों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।पिछड़ा आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना सैनी, सतीश कौशिक, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह, भाजपा अध्यक्ष अरविंद गौतम, पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल, डॉक्टर अनिल शर्मा, शोभाराम प्रजापति, प्रमोद गोयल, नवीन जैन एडवोकेट आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर नगर सदस्यता प्रमुख बीएल अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष सागर गोयल, बृजेश त्यागी एडवोकेट, सुशील त्यागी, प्रवीण संधू, संजय अरोड़ा, जमीर अंसारी, महेंद्र काला, राजकुमार दुखी, दीपक पांडे, सावित्री मंगला, जेपी शर्मा, इंदर बधान, शक्ति राणा, नवीन गुलाटी, अलीम सिद्धकी, भरत कपूर, हनीस अरोड़ा, रिजवान अहमद, हेमलता चौधरी, नरेश शर्मा,गौरव चौधरी, शुभम शर्मा, तनुज राठी, मोहित राष्ट्रवादी, प्रतिभा चौहान, अनीस अहमद, पप्पू कश्यप अंजूम गौर आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours