हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दाबकी महेश्वरी गांव में आज एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई, जिसे अन्तिम संस्कार के लिए ले जाया गया, लेकिन दाहसंस्कार किया जाना ही था कि उस जमीन को दूसरे पक्ष ने अपनी बताया और कहा कि यहाँ शव का अंतिम संस्कार नही हो सकता है यह जमीन वृक्षारोपण के लिए निहित है इस बात पर मामला विवाद में बदल गया। शव का अंतिम संस्कार करने आये लोगो का कहना था कि इस जगह 15 बिस्से जमीन शमशान के लिए छोड़ी गई है और शव का दाहसंस्कार यही किया जाएगा,
वही दूसरी ओर खेत मालिक का कहना था कि यह जमीन शमशान की नही बलिक व्रक्षारोपन के लिये छोड़ी गई है इसलिये यहाँ दाहसंस्कार नही होगा, इस बात को लेकर दोनों पक्षो में विवाद हो गया और दोनों पक्ष आमने सामने आ गये। मामला बढता देख मामले की सूचना लक्सर पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात संभाला मामला करीब 4 घंटे तक चला।
देखें वीडियो: नायब तहसीलदार लक्सर
बिगड़ते हुई हालात को देखते हुये ग्रामप्रधान भी मौके पर पहुंची उन्होंने भी इसी जगह शमशान घाट बनाए जाने के लिये कहा साथ ही मौके पर लक्सर नायब तहसीलदार भी पहुंचे और लोगो को बामुश्किल समझा बुझा कर मामले को सुलझाया। फ़िलहाल शव का अंतिम संस्कार इसी जगह किया जाएगा, बाद में इस समस्या का समाधान लोगो को आपस मे मिलकर निकालना होगा।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours