हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी देर रात को मिली है जिसमें अलग-अलग मुकदमे में फरार चल रहे आठ वारंटीयो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है। जो अलग अलग जगह बदलकर पुलिस के साथ आंख मिचौली का खेल, खेल रहे थे।
देखें वीडियो: लक्सर कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी
लेकिन मित्र पुलिस की पैनी नजरों से नहीं बच पाए और मित्र पुलिस ने एक ही रात में आठ वारंटीओं को धर दबोचा। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार जन्मेजय खंडूरी के निर्देशन में एक अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में हमने देर रात अलग अलग मुकदमों में लिप्त फरार चल रहे वारंटीओं को गिरफ्तार किया है उन्होंने बताया आज इन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours