हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक अपनी विधानसभा के लोगों के गुस्से को कम नहीं कर पा रहे हैं। हरिद्वार शहर विधानसभा के उत्तरी हरिद्वार के लोग काफी समय से एक अस्पताल की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी यह मांग न तो शहरी विकास मंत्री न ही सांसद और न ही राज्य सरकार पूरी कर पा रही हैं।यही कारण है कि अब यहां के लोगों ने सड़को पर उतर कर राज्य सरकार और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सांसद निशंक व राज्य सरकार का विरोध करना शुरु कर दिया हैं। जबकि बताया जा रहा है कि अस्पताल के लिए भूमि का चयन भी किया जा चुका था लेकिन वहां पर एक कमरे की ओपीडी बनाकर इतीश्री कर दी गयी। चार बार से लगातार हरिद्वार शहर विधानसभा से विधायक और उत्तराखंड सरकार में मुख्यमंत्री के बाद सबसे कद्दावर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। हरिद्वार में उत्तरी हरिद्वार के स्थानिय लोग अपने क्षेत्र में कई वर्षो से एक सरकारी अस्पताल की मांग कर रहे हैं। उनकी यह मांग केवल मांग बन कर ही रह गयी हैं। जिसके बाद वहां के लोगों ने सड़क पर उतर कर सरकार और मंत्री का विरोध करना शुरु कर दिया हैं। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित तिवारी ने कहा क्षेत्रवासी कई वर्षो से अस्पताल की मांग करते चले आ रहे है। जनप्रतिनिधियो द्वारा अस्पताल के लिए भूमि का चयन भी किया गया था। लेकिन अब जनप्रतिनिधि इस भूमि पर अस्पताल न बनाकर मात्र ओपीडी लागु करने का झांसा देकर जनता को छलने का काम कर रहे है। जबकि यहाँ सभी सुविधायुक्त अस्पताल की सख्त आवश्यता है। स्थानीय निवासी नितिन यादव, एकलव्य गोस्वामी, तुषार कपिल ने चेतावनी देते हुए कहा की अस्पताल का निर्माण जरूर किया जाना चाहिए। लाखो की संख्या में लोग इस क्षेत्र में निवास करते है।अस्पताल नही होने के कारन रोगियो को सही उपचार नही मिल पता है। संदीप भट्ट, अनुज चौहान, आकास भाटी ने कहा की जनप्रतिनिधियो की ओछी मानसिकता के कारण अस्पताल में अड़चने डाली का रही है। राज्य की त्रिवेन्दर सरकार को अस्पताल का निर्माण कराया जाना चाहिए। करन सिंह राणा, शिवकुमार, सन्नी मल्होत्रा ने कहा काफी समय से अस्पताल की निर्माण की मांग की जा रही है। क्षेत्रवासियों की भावनाओ का सम्मान करते हुए सरकार व् जनप्रतिनिधियो को अस्पताल का निर्माण करना चाहिए। विरोध प्रदर्शन करने वालो में आदित्य अग्रवाल, मोनू राजपूत,गोविन्द निषाद, अरविन्द निषाद, विक्की राजपूत ,विशाल , पवन,मोहित पाण्डे, सोहनलाल, हरिनारायण, अमर सिंह, आदि उपस्तिथ थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours