हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। व्यापार मण्डल उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बीएचईएल का निजीकरण नहीं किए जाने की मांग की। पत्र में चौधरी ने कहा कि भेल देश के महारत्न संस्था में प्रमुख रूप से शामिल है। लाखों लोगों की आजीविका भेल से जुड़ी है। भेल प्रति वर्ष करोड़ों का राजस्व सरकार को उपलब्ध कराता है। जिसका उपयोग देश के विकास में सरकार करती है। मुनाफे में चल रही भेल के निजीकरण का कोई औचित्य नहीं है। चौधरी ने कहा कि ऐसा संस्थान जो भारत की शान है और अपना कार्य समय पर पूरा करता है। ऐसे संस्थान का निजीकरण करने के बजाए उसे और ताकत दी जानी चाहिए। हवाई जहाज, हथियार व सौर ऊर्जा के नए आर्डर भेल को दिए जाएं तो भेल अपनी सही क्षमताओं का प्रदर्शन कर पाएगा। चैधरी ने कहा कि हमारा उत्तराखण्ड एक छोटा प्रदेश है। जहां इस प्रकार के संस्थान नाम मात्र को हैं। भेल का हरिद्वार में होना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। भेल की टाऊनशिप, स्कूल व पार्क आदि से यहां के आम आदमी की भावना व रोजगार जुड़ा है। इसलिए देश के इस महारत्न संस्थान को बंद करने या निजीकरण करने के बाए अधिक आर्डर उपलब्ध कराकर देश की तरक्की में अहम रोल अदा करने का अवसर प्रदान किया जाए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours