हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद थाना अध्यक्ष गोविंद कुमार ने ग्राम बढेडी राजपूतान में एक मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें ग्राम वासियों से क्षेत्र में बच्चा चोरों की फैलती अफवाहों पर गहनता से चर्चा की गई, बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से थाना अध्यक्ष गोविंद कुमार ने ग्राम वासियों को जागरूक करते हुए कहा कि परिजन स्वयं स्कूल में बच्चे ले जाएं और स्वयं ही स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चों को घर लाएं। और अपने बच्चों को गांव में इधर उधर ना घूमने दे, 
उन्होंने कहा कि यदि गांव में अनजान व्यक्ति पर संदेह हो तो ऐसी परिस्थिति में घबराए नहीं, तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे। उन्होंने ग्राम वासियों से अपील करते हुए कहा कि बच्चा चोरी के शक में बेकसूर भीख मांग कर गुजारा करने वालों की पिटाई के मामले भी सामने आ रहे हैं, तो सबसे पहले वह पुलिस को सूचना दें और उसके साथ मारपीट ना करें, क्योंकि कानून किसी को इसकी इजाजत नहीं देता है। उन्होंने ग्राम वासियों को विश्वास देते हुए कहा कि ग्राम वासियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए पुलिस सदैव तत्पर है और वासियों की किसी भी समस्या का समाधान पुलिस द्वारा तुरंत किया जाएगा। इस अवसर राव शकील अहमद पूर्व प्रधान, राव अब्बास राव, फरमान राव, गफ्फार, नदीम, राव बाबू, साजिद साबरी, राव सद्दाम, राव मोंटू, राव बुद्धन आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours