हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। केशव तनेजा और उनके सहयोगियों ने शिवपुरी हरिद्वार में डेंगू से बचने के उपाय घर घर जाकर बताए। सबसे पहले तो मच्छर से बचने के लिए घर में मच्छर मारने की कोई ना कोई दवाई का प्रयोग जरूर करें, पानी को जगह-जगह भरकर ना रखें। अगर भर के रखते हैं तो उसको ढक के जरूर रखें, अपने आसपास कहीं पानी इकट्ठा हो रखा है जैसे बारिश का तो उसमें दवाई छिड़कवा दे। पूरी बाजू वाले कपड़े पहने और अपने हाथ-पांव मैं नारियल के तेल से मालिश करें। अगर आपको बुखार या हाथ पैरों में दर्द लगता है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवाई ना खाएं। प्रदीप ,मनोज, अभय, पूजा, नीलम, सरस्वती, रेनू, आदि लोगों ने घर-घर जाकर समझाया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours