हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड शासन के आदेश के द्वारा कूड़े का सोर्स सेग्रीगेशन व पर्यावरणीय स्वच्छता के प्रोत्साहन एवं प्लास्टिक कैरी बैग, डिस्पोजल मुक्त शहरी निकाय के लक्ष्य को हासिल किए जाने के उद्देश्य से राज्य के समस्त नगर निकायों में सोर्स सेग्रीगेशन पखवाड़ा आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
उक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस उपाधीक्षक चमोली की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस लाइन व पुलिस लाइन आवासीय परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम मे आवासीय परिसर की महिलाओं द्वारा भी बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। उक्त कार्यक्रम में मातबर सिंह रावत प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, दिगम्बर उनियाल उप निरीक्षक यातायात सहित पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours