हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। बी०एच०ई०एल० यूनियन हिंद मजदूर सभा के संरक्षक बी०पी० ओझा का आज प्रातः 4:45 पर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में निधन हो गया, वह लगभग 1 महीने से अस्वस्थ थे और अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट थे आज उनका कनखल शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया ओझा की दो लड़कियां है, उनके भतीजे आशीष ने मुखाग्नि दी दाह संस्कार में बड़ी संख्या में बी०एच०ई०एल० के एवं शहर के राजनीति को सामाजिक नेता उपस्थित थे, जिनमें विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस प्रदेश सचिव जे०पी० पांडे, राजवीर सिंह चौहान, राजेश गुप्ता, सतीश जैन, एमपी सिंह, नरेंद्र चौहान, रामजीत सिंह, संदीप विकास सिंह, एच०एम०एस० के महामंत्री मनीष सिंह, सुबोध वर्मा, मुकेश दीवान,  मुकुल राज, अश्वनी, अमित पूर्व मेयर मनोज गर्ग व वीरेंद्र कुमार आदि भारी संख्या में लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा में कनखल शमशान घाट पहुँचे। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours