हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज दिनांक 29 अगस्त 2019 को नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के सौजन्य स्मार्ट यूथ क्लब के संयुक्त प्रयास से विकासखंड भगवानपुर के ग्राम चुड़ियाला स्थित बाबू कलीराम राकेश राजकीय महाविद्यालय में पड़ोस युवा संसद कार्यशाला का आयोजन हुआ, कार्यक्रम कालेज के प्राचार्य श्री एसके जौहरी जी की अध्यक्षता में हुआ, पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के तहत "सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास" थीम पर आधारित ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य एसके जोहरी जी बताया कि शिक्षा सिर्फ ज्ञान का माध्यम है, तो लेकिन आज शिक्षा को रोजगार का माध्यम बना दिया गया है, इसलिए संसार की दृष्टि में बेरोजगारी बढ़ी है, कॉलेज के भौतिकी के प्रवक्ता डॉक्टर अब्दुल अलीम अंसारी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा हम प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यावरण का दोहन ना करें और अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और अपने इस जलवायु चक्र को संतुलित रखें, भाषण प्रतियोगिता में अक्षय कुमार प्रथम, कुमारी किरण द्वितीय व शशांक सिंह तृतीय स्थान पर रहे, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉक्टर आरपी द्विवेदी जी ने किया, कार्यक्रम के समापन पर प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत स्वस्थ रहने की शपथ दिलाई गई और इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, समस्त महाविद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम आयोजन के लिए नेहरु युवा केंद्र का धन्यवाद किया, इस अवसर पर 87 से अधिक युवक युवतियां मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours