हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। बैठक में रुड़की के वरिष्ठ पत्रकार व यूनियन के रुड़की इकाई के अध्यक्ष श्री हरिओम गिरी पर गंगनहर पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मारपीट में दोषी पुलिसकर्मियों पर अभी तक कोई कार्यवाही न होने पर सदस्यों ने शासन व पुलिस प्रशासन की कठोर शब्दों में निंदा की। बैठक में तय किया गया कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं कि जाती यूनियन चैन से नहीं बैठेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष अखिलेश पोखरियाल ने कहा यदि वरिष्ठ पत्रकार साथी को जल्द से जल्द इंसाफ नहीं मिला तो पत्रकार साथी मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी करने को तैयार है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की की ऐसे पुलिस कर्मी जो देवभूमि का नाम बदनाम कर रहे हैं उन्हें तुरन्त निलम्बित किया जाये। बैठक में संयोजक मनोज सैनी, उपासना तेश्वर, गगन शर्मा, अशोक पांडेय, वीरेंद्र चड्ढा, दीपक मदान, हरबंस, तेजस्वी गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, राजकुमार, नौशाद आदि पत्रकार साथी उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours