हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या व श्रद्धेया शैलदीदी से आशीष व मार्गदर्शन लेकर शांतिकुंज आपदा प्रबंधन टीम आज रवाना हो गयी। गायत्री तीर्थ स्थित आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वयक श्री राकेश जायसवाल के नेतृत्व में यह टीम उत्तर प्रदेश व बिहार के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के सर्वे करेगी, पश्चात बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुँचाने की रूपरेखा तैयार की जायेगी। गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. पण्ड्या ने कहा कि पीड़ितों की सेवा करना मानवता का प्रथम धर्म होना चाहिए। गायत्री परिवार के बिहार व उप्र के स्थानीय परिजनों को पहले से निर्देश दिये जा चुके हैं कि वे यथासंभव सहयोग कार्य प्रारंभ कर दे। डॉ. पण्ड्या ने कहा कि शांतिकुंज बाढ़ पीड़ितों व राहत कार्य में जुटे गायत्री परिवार के स्वयंसेवकों से निरंतर संपर्क में हैं। बिहार के मधुबनी, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर व मुजफ्फरपुर आदि जिलों के तराई क्षेत्रों तथा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, कुशीनगर बस्ती व गोरखपुर आदि के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वे कार्य करने लिए शांतिकुंज से भेजी जा रही है। सर्वे टीम में शांतिकुंज स्थित आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वयक राकेश जायसवाल, राहुल श्रीवास्तव, नीरज तिवारी, संतोष पाण्डेय, रमेश यादव शामिल हैं। श्री राकेश जायसवाल ने बताया कि बिहार व उप्र के स्थानीय परिजनों ने बाढ़ पीड़ितों तक भोजन व दवाइयाँ आदि पहुँचाना प्रारंभ कर दिया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours