हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। जिला महामंत्री सुमित सिंघल के नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ ने वृक्षारोपण कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास से मनाया, भारतीय मजदूर संघ 28 अगस्त को पर्यावरण दिवस मनाता है। क्योंकि 286 वर्ष पूर्व इसी दिन चिपको आन्दोलन की जननी वीरांगना अमृता देवी ने शीश कटाकर वृक्ष की रक्षा की थी। उनके साथ 363 लोगों ने भी बलिदान दिया था, इनमें 294 पुरुष व 69 स्त्रियां थीं।
इस वर्ष पर्यावरण दिवस पर वीरांगना अमृता देवी का स्मरण करते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री सुमित सिंघल ने चिपको आंदोलन पर प्रकाश डाला वह धरती के श्रृंगार जीवन के आधार वृक्षों का महत्व बताया एवं प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने घर गांव वह कार्य क्षेत्रों पर अपने हाथों से सुरक्षा घेरा लगाकर कम से कम एक पौधा का पेड़ लगाने की अपील की। जिला महामंत्री सुमित सिंघल ने कहा कि भारतवर्ष में संगठन द्वारा मनाए जा रहे पर्यावरण दिवस को देश की वीर वीरांगनाओं का सम्मान बताया। सुमित सिंघल ने प्रकृति के संतुलन को श्रेष्ठ बनाए रखने के लिए पेड़ों की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि हर व्यक्ति को पेड़ लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि आज हम सभी को वृक्षारोपण का जो शुभ अवसर मिला है यह किसी सौभाग्य से कम नहीं है। वृक्ष हमारे पुत्र के समान होते हैं इसलिए इनकी देखभाल और रख-रखाव की हमारी जिम्मेदारी बनती है। कार्यक्रम में सुमित सिंघल, अनिल राठी, डीसी नौटियाल, प्रदीप कुमार, संदीप सिंघानिया, चंद्रशेखर चौहान, ललित पुरोहित, दीपक शर्मा, हरीश तिवारी, रामचंद्र, ईश्वर चंद्र, प्रवीण कुमार अतुल राय, अश्वनी त्यागी के अलावा काफी कार्यकर्ताओ ने वृक्षारोपण किया।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours